इराक़ के पवित्र शहर नजफ़ स्थित ईरानी कांसुलेट को उपद्रवियों द्वारा जलाए जाने के एक दिन बाद एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी ने तेहरान को इससे भी बुरे हालात के लिए तैयार रहने की धमकी दी है।
ग़ौरतलब है कि बुधवार की रात को कुछ नक़ाबपोश हमलावरों ने नजफ़ स्थित ईरानी कांसुलेट की पूरी इमारत को आग के हवाले कर दिया था।
नुक़ैली ने एक अरबी अख़बार को इंटरव्यू देते हुए कहा, भविष्य में ईरान के साथ जो होने वाला है वह इससे कम नहीं होगा।
इराक़ और सऊदी अरब के बीच भाई बंधु के रिश्तों का दावा करते हुए सऊदी राजनयिक ने कहा, रियाज़ बग़दाद को बचाने और तेहरान के प्रभाव से बाहर निकालने के लिए तैयार है।
ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब ने इसी साल अप्रैल में बग़दाद स्थित अपना कांसुलेट 25 साल बाद दोबारा खोला है।
सऊदी अरब ने कुवैत पर सद्दाम के हमले के बाद बग़दाद स्थित अपना मिशन बंद कर दिया था।
नुक़ैली ने ईरान के ख़िलाफ़ सऊदी अरब के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि तेहरान, यमन समेत क्षेत्रीय देशों को अस्थिर कर रहा है।
हालांकि सऊदी अरब अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर 2015 से यमन पर हमले कर रहा है, जिसके कारण इस ग़रीब देश में बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं समेत लाखों लोग मौत की नींद सो चुके हैं।
सऊदी अरब पर सीरिया, इराक़ और लेबनान में आतंकवादी गुटों के समर्थन से आतंकवाद और हिंसा फैलाने के भी आरोप हैं।